30.1 C
Dehradun
Sunday, April 20, 2025
Google search engine

गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयुष्मान खुराना ने किशोर दा को याद कर , गाया सॉन्ग ‘ओ मांझी रे’

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी पोस्ट चलते चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया के जरिये अपनी तस्वीरें व वीडियो सांझ करते रहते हैं। अभिनेता आयुष्मान खुराना बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक लाजवाब गीतकार भी हैं।
अब आयुष्मान ने गुरुपुर्णिमा के इस सुन्दर मौके पर दिवंगत गीतकार किशोर कुमार को याद करते हुए एक वीडियो सोशल मिडिया पर शेयर किया है, जिसमें
आयुष्मान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सांझा किया है, जिसमें वो किशोर दा का मशहूर गाना ‘ओ मांझी रे’ गा रहे हैं। इस गाने को अभिनेता आयुष्मान खुराना पूरे फील के साथ गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में उनके साथ एक शाख्स दिखाई दे रहा है जो गिटार बजाता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए गुरूपुर्णिमा, किशोर दा, उस्ताद, गुरू जैसे हैशटैग्स को भी लिखें हुए है।

https://www.instagram.com/p/CRrMXqvjQXR/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!