25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home 2022 विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकारें केवल अमीरों के लिए

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकारें केवल अमीरों के लिए

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकारें केवल अमीरों के लिए

प्रियंका गांधी ने पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि देश में किसका विकास हो रहा है। कहा देश मे सिर्फ भाजपा का विकास हो रहा है। कहा मत भूलों आपके साथ क्‍या हुआ है।श्रीनगर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें केवल अमीरों के लिए ही होती हैं। देश के हवाई अड्डे, बंदरगाह, सरकारी बड़े उद्योग जैसी देशी की बहुमूल्य संपति भाजपा सरकार ने केवल दो लोगों को बेच दी हैं। परेशान युवा बेरोजगार है, किसान परेशान है। स्वास्थ्य सुविधाओं का भारी अभाव, भारी महंगाई और बेरोजगारी उत्तराखंड की सबसे बड़ी समस्या है जो पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार ने जनता को दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों में हुनर है,

 

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, यहां के युवा मेहनती भी हैं लेकिन सरकार की नीयत सही नहीं रही। जिससे छोटे-छोटे व्यवसाय भी बंद हो गए और मजबूरी में पहाड़ से पलायन होता रहा।एनआइटी श्रीनगर के खेल मैदान में कांग्रेस की उत्तराखंडी स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने ही पहाड़ में स्वास्थ्य असुविधाओं को देखते हुए श्रीकोट में बेस अस्पताल का निर्माण किया था। लेकिन आज 50 साल हो गए बेस अभी रेफरल अस्पताल ही बना हुआ है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से क्षेत्र की जनता परेशान है। कर्मठ और ईमानदार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और श्रीनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को भारी बहुमत से जिताने की अपील जनता विशेषकर महिलाओं से करते हुए उन्होंने कहा कि अमीरों और उद्योगपतियों के लिए होने वाली रणनीति को बदल दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here