28.7 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड सिंधी चौराहे पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

सिंधी चौराहे पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

0
सिंधी चौराहे पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

हल्द्वानी। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। इसके चलते आज सिंधी चौराहा और फूल मंडी के आस-पास अभियान चलाया गया। जिसमें कई फड़ों को ध्वस्त कर दिया गया।
इतना ही नहीं सडक किनारे खड़े ठेलों के भी चालान किए गए। नगर निगम प्रशासन ने बीते दिनों शहर से अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम जारी कर दिया था। इसके तहत आज यह अभियान शुरू कर दिया गया।
इस अभियान के तहत सिंधी चौराहा के पास अवैध रूप से बनी फलों की दुकानों को हटा दिया गया। इतना ही नहीं फूल मंडी में भी सडक में किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। टीम ने सडक और फुटपाथों पर ठेले व अन्य माध्यमों से अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई की है। इनके चालान किए गए। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हडकंप मचा रहा। टीम को आता देख कई अतिक्रमणकारियों ने जहां अपना सामान समेट लिया। वहीं कई फड़-ठेले वालों ने सडकों से अतिक्रमण हटा लिया। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भटड्ढ्ट, कर अधीक्षक महेश पाठक, एसपी सिटी हरबंस सिंह, कोतवाली उमेश मलिक व नगर निगम टीम के साथ पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। पंकज उपाध्याय का कहना है अतिक्रमण हटाकर हर चौराहों को चौड़ा किया जाएगा, जिसके लिए पहले ही मुनादी कर दी गई थी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here