20.2 C
Dehradun
Thursday, September 19, 2024

एस. डी. आर. एफ द्वारा मनाई गयी विश्वकर्मा जयंती

एस. डी. आर. एफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट, देहरादून एवं पूरे राज्य में व्यवस्थापित एस. डी. आर. एफ की विभिन्न पोस्टों पर आज विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।

भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज समस्त अस्त्रों-शस्त्रों,उपकरणों,वाहनों एवं मशीनों की विधिवत पूजा की गई। भगवान विश्वकर्मा हर काल मे सृजन के देवता रहे है। सम्पूर्ण सृष्टि में समस्त सृजनात्मक वस्तु, जिनसे जीवन संचालित होता है, वह भगवान विश्वकर्मा की ही देन है। इसलिए आज उनके जन्मदिवस पर उनकी पूजा कर उन्हें उनके सृजन के लिए धन्यवाद दिया गया व आने वाली सभी रुकावटों एवं समस्याओं को दूर करने हेतु प्रार्थना की गई।

उक्त अवसर पर सेनानायक SDRF, श्री नवनीत सिंह, उप-सेनानायक श्री अजय भट्ट, सहायक सेनानायक श्री प्रकाश देवली, शिविरपाल श्री राजीव रावत एवं अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!