नवरात्रि का त्योहार देश में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर घर-घर में मां दुर्गा विराजमान होती हैं। मन जाता है की माँ दुर्गा इन नौ दिनों धरती पर आती है और अपने भक्तों को मन इच्छा फल देती है।माँ के भक्त व्रत-उपवास रखते हुए नौ दिनों तक माता की पूजा-आराधना करते हैं। आज के दिन ही माँ की घाट [ कलश ] स्थापना की जाती है। शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ गुरुवार, 07 अक्तूबर 2021 से हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से माता के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना की जाती है। नवरात्रि में माता रानी के नौ दिव्य रूपों की पूजा की जाती है ।
इस बार शारदीय नवरात्रि 9 दिनों के बजाय 8 दिनों का होगा। नवरात्रि का पर्व 7 अक्टूबर से शुरू तथा 14 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा। कई जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। नवरात्रि का पर्व आरंभ होने पर लोग अपने परिचितों और रिश्तेदारों को नवरात्रि की शुभकामना संदेश देते हैं। ऐसे आप भी संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नवरात्रि का बधाई संदेश भेज सकते हैं।माँ के सभी भक्तों को ढेरों शुभकामनाये उनकी माँ मनोकामना पूर्ण करे।