24.6 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू,मंदिरों को भव्य तरीके से सजया

शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू,मंदिरों को भव्य तरीके से सजया

0
शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू,मंदिरों को भव्य तरीके से सजया

देहरादून/बागेश्वर। शनिवार को पृत पक्ष के समापन के बाद शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो जायेगें। पूरे प्रदेश में देवी पूजा और दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश के शहरी और ग्रामीण अंचलों में मंदिरों की साफ-सफाई और सजावट शुरू हो गई है। पूजा पंडाल भी सजने लगे हैं। पूजा पंडालों में रखी जाने वाली दुर्गा की प्रतिमाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में मंदिरों को भव्य तरीके से सजया जा चुका है। इस दौरान कई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
देवी पूजा महोत्सव के संरक्षक राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले महोत्सव में सुबह पूजा अर्चना तथा शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
दुर्गा पूजा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कर्म्याल ने बताया कि यह अपने आप में एक अनोखा महोत्सव है, जिसे सभी के सहयोग से मनाया जाता है। उधर, भगवती मंदिर कठायतबाड़ा में बैसी की तैयारी पूरी हो गई हैं। रविवार की सुबह महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। उधर, कपकोट, कांडा, काफलीगैर आदि स्थानों पर पूजा-अर्चना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्र पर बैसी का आयोजन हो रहा है। देव डागरों को आमंत्रित किया गया है। गंगा स्नान आदि के बाद मंदिर में पूजा अर्चना होगी।
नवरात्र पर मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने शनिवार को चुनरी, नारियल, श्रृंगार समेत अन्य सामान भी खरीदारी की। नगर के बाजार में चहल-पहल रही। रविवार को देवी, दुर्गा, भगवती मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना को लोग निकलेंगे। घरों में भी देवी का हरेला बोया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here