ICU में शिफ्ट,मुलायम की तबीयत बिगड़ी

दोपहर में जैसे ही पिता मुलायम सिंह की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तत्काल पत्नी डिंपल यादव, बेटे अर्जुन सहित परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, इटावा से मुलायम सिंह के भाई अभय राम व परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली चले गए हैं। दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की कामना की है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का उनका हाल जाना।
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टरों ने उन्हें कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है। डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं।

 

खराब सेहत के चलते मुलायम सिंह यादव को अगस्त महीने में मेदांता में भर्ती कराया गया था। इस बीच हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना था।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्रीराम से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत होगी उसके लिए वे मदद के लिए मौजूद हैं।
योगी ने की अखिलेश से बात…
मुलायम के स्वास्थ्य को लेकर सीएम योगी ने अखिलेश यादव से बात की। सीएम ने ट्वीट किया- आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का कुशल-क्षेम पूछा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here