26.2 C
Dehradun
Friday, October 18, 2024

रैणी आपदा में लापता मृतक का कंकाल, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त तपोवन टनल में मिला

रित्विक कंपनी की ओर से तपोवन टनल में शुक्रवार को जेसीबी की मदद से मलबा हटाने के दौरान एक कंकाल बरामद हुआ। कंकाल पर मिले कपड़ों में से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी शिनाख्त की गई। मृतक के परिजनों को इस संबंध में सूचित कर लिया गया है। मृतक वर्ष 2021 में रैणी आपदा के बाद से लापता था। पुलिस ने मृतक के भतीजे सचिन सैनी से संपर्क किया और आधार कार्ड व कंपनी से ली उनकी फोटो भेजी तो सचिन ने मृतक की पहचान अपने चाचा प्रमोद पुत्र साधू राम के रूप में की।आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान प्रमोद पुत्र साधू राम, निवासी ग्राम अक्लसिया, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। रित्विक कंपनी के अधिकारी डा. सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक उनकी कंपनी में काम करता था और वर्ष 2021 में रैणी आपदा के बाद से लापता था। पुलिस ने मृतक के भतीजे सचिन सैनी से संपर्क किया और आधार कार्ड व कंपनी से ली उनकी फोटो भेजी तो सचिन ने मृतक की पहचान अपने चाचा प्रमोद पुत्र साधू राम के रूप में की। पुलिस ने कंकाल सुरक्षित रखवा दी है। रित्विक कंपनी तपोवन की ओर से टनल से मलबा हटाया जा रहा है। शुक्रवार को यहां मलबा हटाने के दौरान एक कंकाल बरामद हुआ। कंपनी के अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तो कंकाल टनल के करीब 545 मीटर अंदर था। कंकाल पर मिले कपड़ों में उसका आधार कार्ड बरामद हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!