28.7 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड समाजसेवी राजदीप परमार ने थामा भाजपा का दामन

समाजसेवी राजदीप परमार ने थामा भाजपा का दामन

समाजसेवी राजदीप परमार ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सैकड़ों सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आखिर भाजपा में ही क्यों सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

सोमवार को सैकड़ो समर्थकों के साथ बलवीर रोड स्थित उत्तराखंड राज्य के भाजपा मुख्यालय में उत्तरकाशी डुंडा के समाजसेवी राजदीप परमार और उनके समर्थकों को फूलमाला एवं कमल पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने भाजपा परिवार में सभी नवांगतुक लोगों को पार्टी सदस्यता मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करवाकर औपचारिक सदस्यता दिलवाई।

उन्होंने सभी नए सदस्यों से पार्टी की उपलब्धियों और विचारों से अवगत कराया साथ ही पार्टी द्वारा किये जा रहे सदस्यता अभियान को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का आह्वाहन किया। साथ ही कहा, भाजपा एक पार्टी ही नहीं एक परिवार भी है। जिसका प्रदेश में मुखिया होने के नाते में सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि सभी के मान सम्मान का पूरा पूरा ध्यान रखा जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भारी संख्या में समर्थकों समेत भाजपा में शामिल होने लोगों का माल्यार्पण कर भाजपा का दुपट्टा पहना कर अभिनंदन स्वागत किया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज देश के कोने कोने में आम व्यक्ति अलग-अलग विचारधारा को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरित होकर भाजपा में आ रहा है। भाजपा मुख्यालय में अपने उद्बोधन में राजदीप परमार ने कहा की वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांत व आदर्श से प्रेरित होकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा, गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, विधायक खजान दास, समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here