26.2 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड श्रीनगर गढ़वाल : सड़क के ठीक बीचोंबीच स्लिप हुई स्कूटी, दर्दनाक हादसे चलते डिप्टी रेंजर की मौत

श्रीनगर गढ़वाल : सड़क के ठीक बीचोंबीच स्लिप हुई स्कूटी, दर्दनाक हादसे चलते डिप्टी रेंजर की मौत

श्रीनगर गढ़वाल : सड़क  के ठीक बीचोंबीच स्लिप हुई स्कूटी, दर्दनाक हादसे चलते  डिप्टी रेंजर की मौत

पहाड़ क्षेत्रों की सड़कें की बात की जाय तो ये पहले ही बदहाल हैं, और ऊपर से बरस रही आफत की बारिश की वजह हालात और भी ख़राब हो चुके है। जिसमे भूस्खलन का खतरा तो लगातार इन दिनों बन ही हैऔर स्लिप होने खतरा हो रहा है। जगह-जगह हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में बेगुनाह अपनी जान गंवा रहे हैं। एक ऐसा ही दर्दनाक सड़क हादसे की खबर पौड़ी जनपद के श्रीनगर गढ़वाल से आई है, जहां पर सड़क दुर्घटना में डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह की मृत्यु हो गई। बता दे की 58 वर्षीय सुमेर सिंह श्रीनगर गढ़वाल के वन विभाग में तैनात थे। जानकारी के अनुसार सुमेर सिंह देर शाम किसी स्कूटी सवार से लिफ्ट लेकर घर की तरफ आ रहे थे, तभी गड्ढे में स्कूटी स्लिप होने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े ।जिस से उनके सिर पर गंभीर रूप से चोट आई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सुमेर सिंह को स्कूटी पर लिफ्ट देने वाला शख्स कौन था, इस बारे में अभी तक सूचना प्राप्त नहीं हो पाई है। स्कूटी चालक घटना के बाद से फरार है।
बता दे की डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह न्यू कालोनी श्रीनगर में रहते थे। बीती शाम उन्होंने कीर्तिनगर से एक शख्स से लिफ्ट मांगी थी। स्कूटी चालक तेजी से स्कूटी को चला रहा था। जैसे ही स्कूटी कीर्तिनगर और श्रीनगर के बीच भक्तियाना माल ढईया के समीप पहुंची तो , रास्ते में अचानक गड्ढा आ गयाऔर स्कूटी स्लिप हो गई। जिससे स्कूटी पर सवार सुमेर सिंह और चालक सड़क पर गिर गए। इस दौरान सुमेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए,परन्तुं स्कूटी चालक उन्हें सड़क पर इस अवस्था में तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गया। उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी सुमेर सिंह को नहीं बचाया जा सका और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुमेर सिंह के अचानक निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बेहाल आँखों से आंसू नहीं थम रहे है। वहीं पुलिस स्कूटी चालक की तलाश में जुट गयी है।इस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही स्कूटी चालाक को पकड़ लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here