श्रीनगर गढ़वाल : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सड़क पर चल रही महिला को मारी जोरदार टक्कर,फिर हुआ ये

उत्तराखंड : प्रदेश में सड़क मार्ग पर चलना अब बिलकुल भी सुरक्षित नहीं रह गया है। अब हर कहीं जगह-जगह सड़क हादसे होते जा रहे हैं। राज्य में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के मामलेऔर भी अधिक बढ़ने लगे हैं। वहीं इस बीच जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर से सड़क हादसे का एक खौफनाक और दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सड़क पर बेकाबू होकर दौड़ रही फॉर्च्यूनर कार ने एक महिला को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई की महिला छिटक कर दूर जा गिरी, हालांकि किस्मत ने महिला का साथ दिया और उसकी जान बच गई। बता दे की यह घटना बदरीनाथ नेशनल हाईवे-58 की है।जहां श्रीनगर गढ़वाल में उफल्डा के समीप एक महिला सड़क के किनारे चल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। कार से टक्कर होते ही महिला सड़क परछिटककर गिर गई। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। फिर क्या था लोगों ने फॉर्च्यूनर चला रहे युवक की जमकर धुनाई कर दी। गनीमत तो ये रही कि महिला सुरक्षित है। अन्यथा इस हादसे में महिला की जान भी जा सकती थी। यह पूरी घटना समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। किसी ने इसकी सूचना भी नहीं दी है।तथा जानकारी मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here