22.8 C
Dehradun
Tuesday, September 17, 2024

बिफर पड़े आंदोलनकारी, मेयर को फोन कर जताई नाराजगी ’इन्द्रमणि बडोनी की मूर्ती के आगे गंदगी देख

आज सुबह जब श्रद्धांजली देने बडोनी स्मारक पहुंचे तो वहा पर फैली गंदगी देखकर सभी लोगो ने रोष व्यक्त किया तो तत्काल जगमोहन सिंह नेगी ने मेयर सुनील उनियाल गामा को फोन कर नाराजगी व्यक्त की क्योंकि वह गेट भी टूटा पड़ा था और नशेड़ी बैठे थे। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पर्वतीय गांधी इन्द्रमणि बडोनी की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा बडोनी ने आजादी की आंदोलन से लेकर पृथक राज्य आंदोलन में बेहतरीन भूमिका निभाई। बडोनी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। ये भी दुर्भाग्य ही रहा जिनके पीछे पूरी जनता राज्य की लड़ाई के लिए चली परन्तु वह खुद पृथक राज्य को बनते ही देख पाए। रामलाल खंडूड़ी एवम सुलोचना भट्ट ने कहा कि आज ने जिस प्रकार प्रदेश में भ्रष्टाचार जिस प्रकार दिन प्रतिदिन उजागर होता है इससे देखकर उन्हें बहुत दुख होता।आज श्रद्धांजली देने वालो में मुख्यत जगमोहन सिंह नेगी, वेदा कोठारी , केशव उनियाल, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, पूरण सिंह जुयाल, सुरेश नेगी, ललित जोशी, जितमनी पेन्युली, सतेन्द्र नोगाइ, प्रभात डंडरियाल, राजेश पांथरी, हरी सिंह मेहर, अजय कंडारी, लोकेश मिश्रा, पुष्पलता सिलमाना, द्वारिका बिष्ट, सुलोचना भट्ट, राधा तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!