22.1 C
Dehradun
Saturday, April 19, 2025
Google search engine

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

हल्द्वानी, पंतनगर शांतिपुरी में गोली मारकर हत्या की खबर से हड़कंप मचगया, मिली जानकारी के मुताबिक पंतनगर शान्तिपुरी नंबर 3 में भाजपा महानगर मण्डल महामंत्री संदीप कार्की अपने घर पर ही थे की बेखौफ बदमाशों ने आकर उन्हें गोली मार दी। इस पूरी घटना से क्षेत्र में हलचल मच गयी पुलिस भी सतर्क हो गई है। आनन फानन में भाजपा नेता को किच्छा के चिकिल्सालय ले जाया गया जहाँ उसकी हालत नाजुक ने देख चिकित्सालय केे लिए रेफर कर दिया।

जिसके बाद भाजपा नेता को रुद्रपुर के मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया और डॉक्टर ने जाँच की लेकिन उनकी तब तक जान जा चुकी थी।डॉक्टरों ने भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल महामंत्री संदीप ने एक मकान रुद्रपुर के प्रीत विहार में भी बनाया है। संदीप के नाम पर खनन का पट्टा भी है। जिसमें जाने के लिए संदीप के खेतों से रास्ता है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह संदीप पत्नी को लेकर रुद्रपुर से शांतिपुरी पहुंचे थे। यहां पड़ोसी ने खनन पट्टे पर जाने वाले मार्ग को रोक दिया था। संदीप रास्ता खोलने लगा। यह देख आरोपी पड़ोसी अपने भाई और पिता के साथ वहां पहुंच गया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया था।
इस पर आरोपी ने संदीप पर गोली चला दी। जिससे फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही स्वजन भी पहुंच गए। आनन फानन में संदीप को अस्पताल लाया गया। रुद्रपुर के निजी अस्पताल में डाक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया

सूचना पर पहुंची पुलिस के आला अधिकारियो ने शव को कब्जे में लेकर पंचनमा भर पोस्टमाटर्म के लिए भेजा है। पुलिस ने भाजपा नेता की हुई हत्या की जाँच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!