24.6 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home अल्मोड़ा तीन लाख 40 हजार उड़ाने वाले गैंग का मुख्य आरोपित बिहार से गिरफ्तार

तीन लाख 40 हजार उड़ाने वाले गैंग का मुख्य आरोपित बिहार से गिरफ्तार

तीन लाख 40 हजार उड़ाने वाले गैंग का मुख्य आरोपित बिहार से गिरफ्तार

मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। देवघर झारखंड और शेखपुरा बिहार में एक्टिव गैंग के दो आरोपितों को नोटिस तामील किया गया है। एनीडेस्क डाउनलोड कराकर 339900 रुपये की धोखाधड़ी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। जिले की पुलिस को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण कर रहे हैं।बीते दो सितंबर 2022 को साइबर क्राइम सैल में नौकोड़ी गांव निवासी चंचल सिंह पुत्र जौहार सिंह ने शिकायत दर्ज की। बताया कि अज्ञात काल आई। बैंक कस्टमर केयर अधिकारी का परिचय दिया। धोखे से एनीडेस्क मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कराया। यूनियन बैक से 3,39,900 रुपये निकाल लिए। मामले को गंभीरता से लिया गया। तकनीकी जानकारी जुटाई गई।फरार आरोपितों को नोटिस
जीया राम महतो पुत्र नीमाई चंद्र महतो, निवासी बिरूवामरानी, जिला देवघर (झारखंड) घर से फरार मिला। उसके स्वजनों को 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील किया गया। अभियोग से संबंधित विधि विवादित किशोर निवासी ओयब अस्थाना, जिला नालंदा बिहार के कब्जे से घटना प्रयोग किया गया एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड बरामद किए गए। जिसे 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील किया गया है।
टीमें थे शामिल
उपनिरीक्षक प्रहलाद सिह (विवेचक), कांस्टेबल संजय लाल, साइबर सैल प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत, कांस्टेबल चंदन कोहली, इमरान खान आदि शामिल थे

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here