25.6 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड आज प्रदेश के 4 जिलों में बारिश से मिलेगी राहत, इन 3 जिलों में लू लगने से बढ़ेगी आफत

आज प्रदेश के 4 जिलों में बारिश से मिलेगी राहत, इन 3 जिलों में लू लगने से बढ़ेगी आफत

आज प्रदेश  के 4 जिलों में बारिश से मिलेगी राहत, इन 3 जिलों में लू लगने  से बढ़ेगी आफत

उत्तराखंड : प्रदेश भर में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं, यदि मैदानी जिलों की बात की जाय तो यहां लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही,ऊपर से बिजली कटने से मुश्किलें और बढ़ रही हैं।
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो यहां आज भी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहेगा, लोगों को गर्म लू की हवा का सामना करना पड़ेगा। हालांकि पहाड़ी इलाकों में आज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इन क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तराखंड मौसम विभाग की मानें तो आज पहाड़ी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहें सकते है । कुछ क्षेत्रों में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।हरिद्वार समेत देहरादून, उधमसिंह नगर के मैदानी इलाकों में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान में आय दिन बढ़ोतरी हो रही है। जिला हरिद्वार में बीते 10 जून को 42 सालों में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शुक्रवार रात को प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। तो वहीं आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।राजधानी देहरादून में बादल छाए रहने की आशंका है । कई स्थानों पर हीट वेव की स्थिति रहेगी। जिसे देखते हुए मौसम विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में दिन के समय तेज सतही झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना भी है। पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता से मौसम में एक-दो दिन बदलाव देखने को मिल सकता है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए यदि आप घर से बाहर जा रहे है तो छतरी और साथ में पानी ले जाना ना भूले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here