34.2 C
Dehradun
Saturday, May 10, 2025
Google search engine

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरा वाहन गिरा खाई में 3 महिलाओं की मौके पर मौत अन्य घायल

उत्तराखंड राज्य में आए दिन सड़क हादसों की खबरें आती रहती है तो वही उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में आज बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ जहां एक वाहन खाई में जा गिरा हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वह जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से फल की तरफ जा रहा 1 यात्रियों से भरा वाहन बांसपटान के गोदी गाड़ के निकट खाई में गिर गया इस दुर्घटना में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई वही जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बता दें कि शुक्रवार यानी कि आज सुबह गोदी घाट पुल के निकट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई सूचना प्राप्त होते ही बेडीनाग थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को 108 और अन्य सरकारी वाहनों से वेडीनाग अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने रश्मि चंद पत्नी बृजेश जन गीता चन पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल और प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद निवासी गैना बड़ालू को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि चालक अनिल कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत निवासी गोलाकुड़ी तड़ीगांव और बृजेश चंद निवासी लेजम कौली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!