19.5 C
Dehradun
Friday, April 11, 2025
Google search engine

उत्तराखंड : जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही ,पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालकों का किया सत्यापन

देहरादून दिनांक 28 अप्रैल 2022 (जि.सू.का), माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश् कुमार द्वारा अवैध अतिक्रमण निरन्तर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

तो इसी क्रम में देहरादून मसूरी मार्ग पर राज्यमार्ग पर किए गए अतिक्रमण एवं नवीन निर्माण पर आज उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार,उपजिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल , क्षेत्राधिकारी मसूरी ,तहसीलदार सदर , थानाध्यक्ष राजपुर ,थानाध्यक्ष मसूरी एवं विभाग पीडब्ल्यूडी की ओर से सहायक अभियंता राजेन्द्र कुमार द्वारा कार्यवाही की गई।

 


अवैध अतिक्रमण पर लोनिवि द्वारा पूर्व 26 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, जिसके क्रम में 04 लोगों द्वारा स्वंय ही अतिक्रमण हटा लिया था तथा अन्य लोगों का सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा शेष अतिक्रमण हटाये जाने हेतु 01 दिन का समय दिया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा रेस्टोरेंट संचालकों का सत्यापन भी किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!