30.1 C
Dehradun
Sunday, April 20, 2025
Google search engine

उत्तराखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ : हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर , किया गया जोरदार स्वागत

देवभूमि उत्तराखंड की बेटी का प्रदेश लौटने पर खूब जोर -शोरों से स्वागत किया गया। आपको बता दे की की टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की बेटी एवं भारतीय खिलाडी वंदना कटारिया आज अपने गृह क्षेत्र उत्तराखण्ड लौटी है।वहीं खेल प्रेमियों द्वारा वंदना कटारिया का देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
बता दें की वंदना कटारिया सुबह 9:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से पहुंचीं। जहां पर वंदना कटारिया के स्वागत की तैयारियां राजधानी देहरादून से लेकर हरिद्वार तक की गई हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों और लोगों द्वारा गर्म जोशी से उनका स्वागत किया गया। जिसके पश्चात वंदना अपने घर हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। इस दौरान वंदना कटारिया का स्वगात करने के लिए विधायक देशराज कर्णवाल और हरिद्वार की मेयर अनिता मंगगाई समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
बतादे की दोपहर दो बजे वंदना कटारिया देहरादून स्थ्ति ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। जहाँ उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही वंदना को विश्वविद्यालय की तरफ से 11 लाख की धनराशि का चेक भी सौंपा जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!