उत्तराखंड: पति को पत्नी पर हुआ अवैध संबंध होने का शक तो पडोसी को गंडासे से वार कर किया लहूलुहान लोग में दहशत

अल्मोड़ा:अक्सर पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और भरोसे की नीव पर टिका होता है। इसमें शक नाम का बीज पनपने से बसी बसाई दुनिया बर्बाद होते पल भी नहीं लगता। इस शक का बीज के चलते अल्मोड़ा में भी एक घटना घटित हुयी । यहां अवैध संबंधों के शक के चलते पति के सिर पर ऐसा खून का भूत सवार हो गया कि उसने अपने पड़ोसी में रहने वाले एक व्यक्ति को गंडासे से काट डाला। वहीं पड़ोसी की हालत गंभीररूप से नाजुक बनी हुई है। तो वहीं इस जानलेवा हमले के दौरान बीच बचाव करने आई दो महिलाओं पर भी सिरफिरे युवक ने ताबड़तोड़ वार किए। जिससे दोनों महिलाएं भी घायल हो गईं। बतादे की ये घटना सोमेश्वर के ताकुला विकासखंड की है। आरोपी लक्ष्मण राम यहीं सल्लाखाड़ी गांव में रहता है। लक्ष्मण राम की पत्नी ग्राम प्रधान है। कुछ दिनों से लक्ष्मण राम को लग रहा था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी किशनराम के बेटे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।इस शक के चलते गुरुवार को लक्ष्मणराम के सिर पर ऐसा खून सवार हो गया की वो गंडासा लेकर किशनराम के घर पहुंच गया। उस दौरान किशनराम आंगन में बैठा हुआ था। लक्ष्मण राम ने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी।किशनराम ने उसका विरोध किया तो लक्ष्मणराम ने उसके गले पर गंडासे से गहरा वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस बीच किशनराम की मां पनुली देवी और पत्नी विमला देवी भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने आरोपी का विरोध किया तो लक्ष्मणराम ने उन पर भी गंडासे से वार कर दिया । दोनों महिलाएं घायल होकर आंगन में ही गिर पड़ीं। इस हिंसक घटना में किशनराम गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। किशनराम की मां पनुली देवी की हालत भी गंभीर है।वहीं पीड़ित की पत्नी विमला ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।वहीं पुलिस ने बताया कि लक्ष्मणराम की पत्नी प्रधान है, उसे लगता था कि पत्नी का पड़ोसी के बेटे के साथ अवैध संबंध चल रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।तथा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here