35.6 C
Dehradun
Monday, April 7, 2025
Google search engine

उत्तराखण्ड : जिला अस्पताल में भर्ती मरीज हुआ रातों रात अचानक गायब, मचा हड़कंप सर्च अभियान जारी

उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया हैं। जी हाँ आप भी सुनकर रह जाओगे दंग। यहां के जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज रातों रात अचानक गायब हो गया है, जिसके बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जबकि अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक तक ही नहीं लगी। इधर, मरीज के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज करा दी है। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन अभियान शुरू कर दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक , 29 अगस्त को तहसील उखीमठ के सुरसाल निवासी 61 वर्षीय विक्रम सिंह कप्रवाण पुत्र स्व. नारायण सिंह कप्रवाण को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग के वार्ड नंबर-66 में भर्ती करवाया गया था। 31 अगस्त की रात को करीबन 8:30 बजे मरीज का डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। जबकि 9 बजे तक मरीज का बेटा भी अस्पताल में ही मौजूद था।जबकि 9 बजे के बाद वह घर चला गया था। परन्तु जब मरीज का बेटा 1 सितंबर को दोबारा सुबह अस्पताल पहुंचा और अपने पिता को देखने वार्ड में गया तो उसे अपने पिता नहीं दिखाई दिए। जिसके बाद तुरंत उसने अपने परिजनों और अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए, परन्तु सीसीटीवी कैमरे में कहीं भी मरीज नहीं दिखाई दे रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी जब मरीज का कुछ भी पता नहीं लग पाया तो परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करा ली गई है।
तो वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. दिग्विजय सिंह रावत का कहना है कि रात को 8:30 बजे डॉक्टर वार्ड का निरीक्षण करने गए थे, तो मरीज वहीं था। उन्होंने कहा कि मरीज रात के समय लापता हुआ है।वहीं, पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी, लेकिन अभी तक लापता मरीज का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले कि जांच की जा रही है। आखिर कहाँ गया मरीज ये मामले की जाँच के बाद ही पता चल पायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!