उत्तराखंड :हृदय गति रुकने के कारण रेलवे पुलिस कर्मी का निधन

कालसी। तहसील कालसी के अंतर्गत ग्राम कोटा डिमौ के मूल निवासी रेलवे पुलिस कर्मी सुरेंद्र सिंह का सोमवार को हृदय गति रुकने के कारण अचानक निधन हो गया। सुरेंद्र सिंह अभी महज 39 वर्ष के थे। वह रक्षाबंधन का पवन त्योहार मनाने अपने गांव आए थे। उनके निधन से पूरा क्षेत्र में शोक हीन हो गया है।वहीं जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस में कार्यरत सुरेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम कोटा डिमौ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने अपने गांव आए थे। सोमवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उनको अस्पताल उपचार के लिए ले जा रहे थे , परन्तु उन्होंने बीच रास्ते में वाहन में ही दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव कोटा डिमौ में किया जाएगा।वे पांच तत्वों में विलीन हो जायेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here