उत्तराखण्ड दुःखद खबर : ITBP बस हादसे में देवभूमि का लाल हुआ शहीद, परिजनों में कोहराम

 

उत्तराखण्ड : प्रदेश के लिए एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। सरहद पर मातृभूमि की रक्षा करते हुए मातृभूमि का लाल शहीद हो गया है। शहीद होने की खबर सुनने के बाद बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं जानकारी मुताबिक बताया जा रहा है कि चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल (50) बीते दिनों पहलगाम में हुए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीते सोमवार की देर रात उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है ।कि वे हादसे के दौरान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर डेढ़ महीने से थे और सूबेदार मेजर नंदन सिंह आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणांचल प्रदेश में तैनात थे। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के पश्चात चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय उनकी बस बीती 16 अगस्त को खाई में जा गिरी । वहीं हादसे में 30 जवान जख्मी हो गए थे।

 

इन्हीं घायल जवानों में से नंदन सिंह चम्याल भी शामिल थे। उन्हे सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में उन्हें चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल नंदन सिंह चम्याल का श्रीनगर में इलाज चल रहा था और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उन्हें दिल्ली के लिए रेफर किया गया था। वहीं उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल की निधन की खबर सुनते ही परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद खबर की जानकारी के बाद उनके परिजन दिल्ली पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here