28.7 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home अपराध उत्तराखंड : गुरु-शिष्य का रिश्ते पर लगा कलंक , छात्रा ने लगाया शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का आरोप

उत्तराखंड : गुरु-शिष्य का रिश्ते पर लगा कलंक , छात्रा ने लगाया शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का आरोप

उत्तराखंड : गुरु-शिष्य का रिश्ते पर  लगा कलंक , छात्रा ने लगाया शिक्षक पर  छेड़छाड़ करने  का आरोप

उत्तराखण्ड देवभूमि में गुरु -और शिष्य का रिश्ता ही तार -तार हो गया ,जब छात्र द्वारा शिक्षक पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गए।आपको बता दे की पौड़ी जनपद में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है। जहां इंटर कॉलेज की एक छात्रा ने अतिथि शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है।तो वहीं इस प्रकरण में शिक्षा विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताते चले की , ये मामला जिला पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक का है। जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ यह गंभीर का आरोप लगाया है। छात्रा ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया कि अतिथि शिक्षक त्रिलोक सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद परिजनों द्वारा मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की गयी है। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामेंद्र कुशवाहा ने संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी से फोन पर पूछताछ कर रिपोर्ट आकलन की है।तो वहीं रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here