30 C
Dehradun
Friday, April 18, 2025
Google search engine

उत्तराखण्ड : संगीत जगत के लिए बेहद बुरी ख़बर, सड़क दुर्घटना में गुंजन डंगवाल का निधन

उत्तराखण्ड संगीत जगत के लिए एक बहुत ही बुरी और दुखद खबर सामने आयी है। की गुजंन डंगवाल का निधन हो गया है यह सभी उत्तराखण्ड वासियों के लिए बेहत दुखद ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ के पास पंचकूला में एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया ।पहाड़ी अ-कापेला, नंदू मामा की स्याली, ऊडांदू भौंरा जैसे शानदार गीतों को पिरोने वाले है। उनके निधन होने से संगीत जगत में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि, गुंजन डंगवाल बीती रात को देहरादून से चंडीगढ़ अपने किसी करीबी मित्र से मिलने जा रहे थे। लेकिन उनकी किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही वह पंचकूला के समीप पहुंचे उनके साथ अचानक एक भीषण हादसा हो गया और इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। गुंजन के निधन से उत्तराखण्ड के संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है। सभी उत्तराखण्ड वासियों में शोक की लहर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!