20.9 C
Dehradun
Sunday, April 20, 2025
Google search engine

उत्तराखंड: प्रदेश में फिर एक बार बदला मौसम ने मिजाज ,बारिश व बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। प्रदेश के मैदानी जनपदों में बूंदाबांदी हो रही है। तो वहीं ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होने के बाद प्रदेशभर में एक बार और ठंड बढ़ गई है।यदि बात करे गंगोत्री, केदारनाथ, चकराता, पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा आदि जगहों पर बर्फबारी के बाद से ठंड में काफी इजाफा दर्ज किया गया है। तो वहीं मौसम विभाग ने 26 और 27 फरवरी को बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। नैनीताल बूंदाबांदी शुरू होने से एकाएक ठंड में इजाफा हो गया है। आसमान में काले बादल छाने से नगर में ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही साथ सर्द हवाएं चलने लगी है। जिसके चलते स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को खासा मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। नैनीताल में सुबह से ही बादल छाए रहे और साथ ही ठंडी हवाएं चलने से ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है, बताते चले कि नैनीताल में दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल हुआ सा नजर आया।वहीं नैनीताल की खूबसूरत वादियों का दीदार करने आए पर्यटक पंत पार्क में गर्म कपड़ों की खरीदारी करते हुए नजर आए। सुबह और शाम नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में पाला गिरने से ठंड में इजाफा होने लगा है। जिसके कारण लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में आय दिन मौसम अपना मिजाज बदल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!