28.5 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड : प्रदेश में जल्द ही बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखण्ड : प्रदेश में जल्द ही बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखण्ड :  प्रदेश में जल्द  ही बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखण्ड राज्य कुछ दिनों से गर्मी का एहसास होने लगा था तो वही अब प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। तो वहीं राज्य के कई इलाकों में आज यानि गुरुवार को बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान जताया गया है। उधर मौसम विभाग द्वारा अधिकतर इलाकों में आकाशीय चमक और गरजना के साथ ही बारिश होने का अनुमान भी जताया गया है। जिले के शेष जगहों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। तो वहीं मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगहों पर गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान लगया गया है। कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ स्थानों पर बादल छाये रहेंगे। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं बात करे राजधानी दून व आसपास के इलाकों की तो यहां पर आसमान साफ रहने और आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। मौसम में बदलाव होने से अभी लोगों को ठंडक का अहसास होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here