28.5 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड उत्तराखंड मौसम अपडेट : प्रदेश में में फिर करवट बदल सकता है, मौसम 6 जनपदों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड मौसम अपडेट : प्रदेश में में फिर करवट बदल सकता है, मौसम 6 जनपदों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड मौसम अपडेट : प्रदेश में में फिर करवट बदल सकता  है, मौसम 6 जनपदों  में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: दो दिन मौसम साफ होने के बाद उत्तराखंड राज्य समेत उत्तरी भारत में पुनः एक बार फिर से बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। राज्य में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आने वाला है। जिसके चलते बारिश और हिमपात होने से एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। राज्य में पिछले दो दिनों से मौसम साफ दिख रहा है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत जरूर महसूस की गई,परन्तु मौसम फिर से एक बार बदलने वाला हैं। जी हाँ मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से दिखाई देने लगा है ।वहीं 9 फरवरी से प्रदेश में हिमपात और बारिश का मौसम हो सकता है। बारिश और बर्फबारी का दौर कम से कम दो दिनों तक चलेगा। उत्तराखंड राज्य के कई हिस्सों में कोहरे और ठंड से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा पर जाने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है।

वहीं 8 फरवरी को जनपद उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग समेत मसूरी व चकराता में मौसम बदलने की शुरुआत हो सकती है। 9 फरवरी को कुमाऊं में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है।वहीं 6 पहाड़ी जनपदों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग समेत अन्य जानकार भी इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।बता दे की पिछले हफ्ते हुई बारिश और बर्फबारी के बीच कई पर्यटकों के रास्तों में फंस जाने की खबरें आई थीं। इस तरह की परेशानी से बचने का यही समाधान है कि खराब मौसम जानकारी होने पर जितना संभव हो यात्रा टाल दी जाए। प्रदेश में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते अब भी कई जगह पर रास्ते बंद हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे नहीं खुल पाया है। चमोली, अल्मोड़ा और नैनीताल से सटे हिस्सों में अब भी कई रास्ते अवरुद्ध हैं। रोड बंद होने से दूरदराज के गांवों तक जरूरत का सामान नहीं पहुंच पा रहा है और लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here