24.6 C
Dehradun
Wednesday, April 16, 2025
Google search engine

बहुत बड़ी खबर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक महिला की मौत

देहरादून:-

विकासनगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार  सुबह कालसी के सिंघोर बैराटखाई रोड पर  एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें महिला सहित चार लोग सवार थे। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।स्थानीय लोगों के द्वारा राहत बचाव का कार्य करते हुए घायलो को खाई से बाहर निकाला गया। साथ ही महिला के शव को भी खाई से बाहर निकाला गया। घायलो को ग्रामीणों द्वारा अस्पताल पहुँचाया जा रहा है।  मृतक महिला का नाम सामो देवी बताया जा रहा है जो गांगरो गाँव की रहने वाली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!