महिला 10 वर्षीय पुत्र सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

रूद्रपुर। रूद्रपुर से देहरादून के लिए रवाना हुई एक महिला अपने 10 वर्षीय पुत्र सहित रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र कृष्णा कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस बताया कि वह यहां एक फैक्ट्री में काम करता था। बाद में वह इसी फैक्ट्री की देहरादून शाखा में काम करने लगा। उसका परिवार यहां रहता है। उसने बताया कि 28 नवम्बर को उसकी पत्नी ने फोन पर बताया कि वह अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ रूद्रपुर रेलवे स्टेशन से देहरादून आ रही है। उनका दोपहर तक पहुंचना होगा। लेकिन उसकी पत्नी देहरादून नहीं पहुंची। उसके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा। तभी से खोजबीन की गई, मगर उसका कहीं कोई पता भी नहीं लग पा रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here