बाघ के हमले से महिला की मौत,ग्रामीणों ने की आदमखोर घोषित करने की मांग

नैनीताल।भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार को तेंदुए के हमले से चारा काट रही पुष्पा देवी की मौत हो गई थी। रविवार तक तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विधायक ने चीफ कन्जवेटर को फोन कर तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीएफओ से ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कैड़ा ने डीएफओ से जब तक तेंदुए को मारने के आदेश जारी नहीं होंगे तब तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल को फोन कर तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है। क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में रोष है।
उल्लेखनीय है कि नैनीताल में बाघ के हमले से महिला की मौत के बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बाध को आदमखोर घोषित कर उसे जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए है। उन्होंने इस संबध मंे पुलिस का सहयोग लेने का भी वन विभाग को निर्देश दिया है।
परगना मजिस्ट्रेट, नैनीताल द्वारा अपने पत्र द्वारा 09 दिसम्बर को के अवगत कराया गया है कि रविवार शाम को ग्राम पिंनरो, पट्टी पिनरो, तहसील व जिला नैनीताल में अपने घर के पास खेत पर काम करते समय पुष्पा देवी पत्नी भोला दत्त, उम्र 38 वर्ष को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसी विकास खण्ड क्षेत्र में ही दो दिन पूर्व सात दिसंबर को भी बाघ द्वारा एक महिल इन्द्रा देवी पत्नी मोहन चन्द्र बेलवाल, निवासी मलुवाताल (कसैल तोक) को भी घर के समीप ही मार दिया था। ग्रामवासियों के अनुसार उसी बाघ ने गत दिवस महिलाओं पर हमला किया था। जिससे ग्रामवासियों में दहशत का माहौल है। इन घटनाओं के बाद ग्रामीण उस बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि ऐसा न होने की दशा में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here