18.3 C
Dehradun
Saturday, October 19, 2024

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अनाथ बच्चों संग मनाया हरेला पर्व

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अनाथ बच्चों के साथ हरेला पर्व मनाया । उन्होंने अनाथ बच्चों के माध्यम से हरेला पर्व और वृक्षारोपण का संदेश दिया। तथा हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति की तरफ हमारा ध्यान मोड़ता है और प्रकृति की महत्त्वा को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे ऑक्सीजन का क्या महत्व है वह स्पष्ट हो गई है। पौधा रोपण कार्य से इस कमी को दूर किया जा सकते है। हरेला पर्व पर अनाथ बच्चों के साथ हरेला टूर का आयोजन बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। विज्ञान धाम झाझरा, देहरादून में वृक्षरोपण/हरेला पर्व मनाया गया।
हरेला पर्व पर मंत्री रेखा आर्या मा0 कैबिनेट मंत्री बालिका निकेतन/शिशु निकेतन, केदारपुरम देहरादून से सस्थाओं के अनाथ बच्चों के साथ उनकी बस में बैठककर विज्ञान धाम झाझरा देहरादून पहुँची। विज्ञान धाम के परिसर में मत्री रेखा आर्य द्वारा वृक्षारोपण कार्य भी किया गया। मा0 मंत्री आर्य द्वारा बच्चों को उत्तराखण्ड की सस्कृति एवं हरेला के महत्व की आवश्यक जानकारी दी गयी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!