अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून पुलिस ने तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास का सहारा लेकर लोगों को ठगने वाले एक कथित बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल थापा लोगों को अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा-पाठ और अनुष्ठान के नाम पर सोना और नकदी ऐंठता था। सेलाकुई की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 150 ग्राम सोने का बिस्कुटनुमा बार और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। प्रमेंद्र डोभाल एसएसपी देहरादून ने बताया कि अभियुक्त स्वयं को तांत्रिक और बाबा बताकर लोगों को अनिष्ट का भय दिखाता था। आरोपी पूजा-पाठ और अनुष्ठान के नाम पर लोगों से सोना और नकदी ठगता था। एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राहुल थापा को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से लगभग 150 ग्राम सोने का बार और 5 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here