उत्तराखंड: केशव थलवाल को फोन पर धमकी! IG गढ़वाल के प्रशंसक ने कहा माफी मांगो वरना…

टिहरी गढ़वाल: केशव थलवाल मामले में एक नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें केशव को फोन पर धमकी दी जा रही है। केशव थलवाल ने भी ये विडियो क्लिप शेयर किया है।

मामले में दावा किया जा रहा है कि यह कॉल IG Garhwal से जुड़े एक व्यक्ति की ओर से आया था। वायरल ऑडियो के अनुसार केशव थलवाल पर IG गढ़वाल से माफी मांगने का दबाव डाला जा रहा है और कथित रूप से चुप रहने की और मामले को आगे न बढ़ाने की चेतावनी दी गई है। हाईकोर्ट में है मामला

मामला पहले ही पुलिस पर गंभीर आरोपों, हाई कोर्ट में सुनवाई, पुलिस जांच, मेडिकल परीक्षण विवाद जैसे कई पहलुओं के कारण चर्चा में है। दो दिन पहले ही 23 अप्रैल को हाई कोर्ट ने पुलिस को केशव के मेडिकल को लेकर फटकार लगाई है। अब इस नए ऑडियो ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।
जांच की मांग तेज

इस ऑडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की बाड़ आ गई है, निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। कॉल की सत्यता और स्रोत की जांच जरूरी बताई जा रही है। अब तक इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
बड़ा सवाल

क्या मामले में किसी प्रभाव का इस्तेमाल हो रहा है? केशव थलवाल केस अब एक बड़े विवाद में बदलता जा रहा है, जहां हर नए खुलासे के साथ मामला और गंभीर होता जा रहा है। फिलहाल, सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here