केंद्रीय संचार ब्यूरो,प्रादेशिक कार्यालय देहरादून का पूर्व प्रचार अभियान प्रारंभ प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय देहरादून द्वारा तीन दिवसीय विशाल चित्र प्रदर्शनी का आयोजन उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून दिनांक 12 से 14 फरवरी 2026 में किया जा रहा है इस कार्यक्रम पूर्व प्रचार के अंतर्गत आज दिनांक 11 फरवरी 26 को प्रचार वाहन द्वारा पूर्व प्रचार कार्यक्रम मैं उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉक्टर धर्म बुद्धि जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक देहरादून में किए चित्रकला प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम किया गया।और विजेताओं को पुरस्कार मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता कटियार जी द्वारा वितरित किए गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में यामिनी,शाजिया, आंचल राणा,दिवशी रावत,अनीता नेगी,मोनिका नेगी,ने पुरस्कार प्राप्त किया । चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कुमारी अभिलाष द्वितीय पुरस्कार कुमारी शगुन तथा तृतीय पुरस्कार कुमारी दिव्यांशी सांत्वना पुरस्कार आंचल राणा ने प्राप्त किया।पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में श्री नरेंद्र सिंह,श्री प्रदीप कांत सिंह,श्री नवीन नौटियाल, श्रीमती नविता बृजवाल, रोमी बिष्ट, अंकित नौटियाल,दीपक रतूड़ी,बबीता खंडूरी,श्रीमती नीलिमा,अनिल कुमार लखेरा,अनिल कुमार,भुवन, अरुण कुमार, नथी सिंह नयात गोपेश बिष्ट आनंद सिंह दीवान सिंह तथा हेमंत उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here