उत्तराखंड के विकास को आज एक नई रफ्तार मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का लोकार्पण किया। इस मेगा प्रोजेक्ट के शुरू होने से ना सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी खास ध्यान रखा गया है।करीब 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के लोकार्पण के साथ ही अब दिल्ली से देहरादून तक का सफर पहले के मुकाबले काफी कम समय में पूरा किया जा सकेगा। यह कॉरिडोर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात है 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, जिसे खास तौर पर वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह देश के सबसे बड़े एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर में से एक माना जा रहा है।इस कॉरिडोर के निर्माण से जहां एक ओर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।








