देहरादून एयरपोर्ट में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, 7 से 8 राउंड फायरिंग के बाद मचा हड़कंप

देहरादून: Doiwala और Ranipokhari क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 49 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक हेड कॉन्स्टेबल (AP) सुनील, Dehradun Airport में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार 25 मई की रात लगभग 10:30 बजे थाना रानीपोखरी को सूचना मिली कि हेड कॉन्स्टेबल सुनील ने अपने आवास नागाघेर, रानीपोखरी में अपनी सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में हेड कॉन्स्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल को तुरंत Himalayan Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक और हड़कंप का माहौल है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मौके पर करीब 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई। इनमें से लगभग तीन गोलियाँ हेड कॉन्स्टेबल को लगीं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पारिवारिक कलह को माना जा रहा मुख्य कारण

प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि घटना के पीछे पारिवारिक कलह मुख्य कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। जांच टीम परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। Police ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। फॉरेंसिक और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here