देहरादून थानो में मस्जिद परिसर सील, मुस्लिम संगठन ने जताया विरोध

देहरादून के थानो क्षेत्र में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी एमडीडीए द्वारा एक मस्जिद परिसर को सील किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन ने नाराजगी जताई है। संगठन का आरोप है कि नोटिस में केवल एक हिस्से को सील करने की बात कही गई थी, लेकिन पूरे परिसर को सील कर दिया गया।
एमडीडीए ने 27 मई को मस्जिद परिसर को सील करने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में परिसर और मुख्य प्रवेश द्वार को सील कर दिया गया। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी का कहना है कि मस्जिद वर्ष 1988 से संचालित है और इमाम के आवास के लिए बनाया गया कमरा वर्ष 2023 में विभागीय स्वीकृति के बाद तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि संगठन इस मामले में एमडीडीए अधिकारियों से बातचीत करेगा और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का रुख भी करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here