Valley of Flowers National Park में जुलाई और अगस्त के दौरान फूलों का सबसे शानदार नजारा देखने को मिलता है। वन विभाग के मुताबिक इन दो महीनों के बीच यहां लगभग 300 प्रजातियों के फूल खिलते हैं, जिससे पूरी घाटी रंगों की चादर में बदल जाती है। वन विभाग ने बताया कि घाटी को पर्यटकों के लिए खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रैकिंग मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटक सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है ताकि इस वर्ष आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
दुनियाभर में क्यों मशहूर है फूलों की घाटी?
Valley of Flowers National Park अपनी प्राकृतिक सुंदरता, दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियों और रंग-बिरंगे फूलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह घाटी UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल है और हर साल हजारों पर्यटक व ट्रेकर्स यहां पहुंचते हैं।









