उत्तराखंड शोक में डूबा: मैक्स अस्पताल से रवाना हुआ पूर्व CM का शव, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri के निधन के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक और भावुकता का माहौल है। उनके जाने को सिर्फ एक राजनीतिक नेता का निधन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की राजनीति के एक ईमानदार और अनुशासित अध्याय का अंत माना जा रहा है।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। देहरादून स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से भुवन चंद्र खंडूड़ी का पार्थिव शरीर रवाना कर दिया गया है। अस्पताल में उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वे हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और कई महीनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण भर्ती थे। उनकी अंतिम चिकित्सीय जांच सैनिक अस्पताल में की जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को देहरादून के बसंत विहार स्थित उनके निवास पर ले जाया जाएगा, जहां आम लोग और समर्थक अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here