नाइट पेट्रोलिंग फेल! इंजीनियर को अगवा कर नदी में फेंका

देहरादून सहस्त्रधारा क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित युवक आकाश, जो पेशे से इंजीनियर बताया जा रहा है, उसने आरोप लगाया कि देर रात घर लौटते समय कुछ युवकों ने उसका स्कूटर रुकवाया और मदद मांगने लगे।आकाश के मुताबिक आरोपियों ने कहा कि उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है और उसे तलाशने में सहायता करने को कहा। मदद के उद्देश्य से आकाश उनके साथ चला गया, लेकिन रास्ते में उन्हीं युवकों ने उसके साथ लूटपाट कर दी।
पीड़ित ने बताया कि बदमाश उसका बैग और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे पुल से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। घायल अवस्था में आकाश पूरी रात वहीं पड़ा तड़पता रहा।सुबह जब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here