नैनीताल जाने से पहले पढ़ लीजिए गाइडलाइन, वरना बड़ी मुश्किल में फंसेंगे आप

नैनीताल: नैनीताल और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में वीकेंड के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शनिवार और रविवार को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यात्रा मार्गों पर सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को जिले की सीमाओं पर ही रोक दिया जाएगा।

जो भारी वाहन पहले से जिले के अंदर मौजूद होंगे, उन्हें निर्धारित अस्थायी पार्किंग स्थलों पर खड़ा किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को भीमताल एचएमटी क्षेत्र, सलड़ी चौकी के पास अमृतपुर मोड़ के अंदर और मैगी प्वाइंट के अंदर पार्क कराया जाएगा।
वहीं, मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गौलापार स्थित पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर के पास और खेड़ा चौकी के पीछे रोका जाएगा।

पर्यटकों के लिए ये रहेंगे वैकल्पिक रूट

यात्रियों को सुगम यात्रा के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं:-
Bareilly रोड से आने वाले पर्यटकों के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा, काठगोदाम के रास्ते जाएंगे
Rudrapur से आने वाले वाहन लालकुआं और तीनपानी फ्लाईओवर के जरिए काठगोदाम पहुंचेंगे।
Ramnagar, Bajpur और Kaladhungi से आने वाले कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा → मंगोली रूट से डायवर्ट होकर मंगोली मार्ग से जाएंगे।
पहाड़ से लौटने वाले वाहनों को नारिमन तिराहा से गौलापार के रास्ते मैदानी क्षेत्रों की ओर भेजा जाएगा।

रविवार के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

19 अप्रैल (रविवार) को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
इस दौरान भवाली मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहन नंबर-1 बैंड → रूसी बाईपास → मंगोली → कालाढूंगी रूट से भेजे जाएंगे।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी जरूर लें। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि अनावश्यक जाम और परेशानी से भी बचा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here