21.4 C
Dehradun
Sunday, April 20, 2025
Google search engine

यूपी-उत्तराखंड नारसन बॉर्डर से लौटाये गए 500 वाहन ;कांवड़ियों का प्रवेश बंद

प्रदेश में कांवड़ यात्रा प्रतिबंध होने के बावजूद भी राज्य में आने के इच्छुक यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बल्कि बढ़ती जा रही है। बता दे की नारसन बॉर्डर से रविवार को भी 500 से भी अधिक वाहनों को वापस लौटाया गया।जबकि कोविड़ संक्रमण के चलते इस बार कावड़ यात्रा पर पूर्ण रूप से रोक है। इसके लिए पुलिस द्वारा राज्य की सीमा से लगने वाले सभी बॉर्डर पर नाकेबंदी की गयी है। जरूरी पूछताछ के पश्चात ही किस वाहन को राज्य में प्रवेश करे दिया जा रहा है। यह तय किया जा रहा है। अनुमान था कि कावड़ यात्रा प्रतिबंध हो जाने के बावजूद भी प्रदेश में आने वाले लोगों की संख्या में कमी आ जाएगी।

परन्तु ऐसा हुआ नहीं बल्कि दिल्ली, राजस्थान एवं हरियाणा आदि प्रदेशों से भारी संख्या में वाहन प्रदेश की सीमा तक आ रहे हैं। बॉर्डर पर प्र्तेक समय दूसरे प्रदेशों के वाहनों की भीड़-भाड़ लगी हुई है। सैकड़ों किलोमीटर चलकर आए यात्रियों को समझाने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं नारसन बॉर्डर पर तैनात एसआई विनेश कुमार ने बताया की बॉर्डर पर अभी भी काफी संख्या में वाहन आते जा रहे हैं। तथा गैर जरूरी वाहनों को बॉर्डर से ही वापस लौटाया जा रहा है।
वहीं शुक्रवार को करीब 500 वाहनों को बॉर्डर से ही वापस लौटाया गया। वह किसी भी प्रकार से राज्य की सीमा में प्रवेश न कर पाए इसके लिए संपर्क मार्गों पर भी पुलिस पूर्ण रूप से निगरानी कर रही है। पुलिस ने कहा कि यूपी सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से आने वाले कांवड़ियो को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्हें वापस लौटा दिया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!