अल्मोड़ा के सुतोली गांव में भारी बारिश बरफाया कहर , घर टूटने से 1 महिला की मौत..5 अन्य लोगों की हालत गंभीर

उत्तराखंड में मानसून के साथ आई मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। शुक्रवार को देहरादून समेत राज्य भर में बादल छाए हुए हैं, कई जगह बारिश की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में आफत की बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त – व्यस्त हो गया हैं। जगह-जगह हादसे हो रहे हैं। इस बीच एक बड़े हादसे की खबर कुमाऊं क्षेत्र से आ रही है। जहां अल्मोड़ा जनपद में मकान की छत गिरने से छह लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं घायल लोगों को उपचार के लिए बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमेश्वर क्षेत्र के सुतोली गांव में हुआ, जो कि जनपद मुख्यालय से 45 किमी दूर है। यहां तड़के एक मकान की छत ढह गई। हादसे में एक महिला को गंभीर चोट लगी थी, जिसकी बाद में मौत हो गई। बागेश्वर में बारिश से दो मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। यहां चार मोटर मार्ग बंद है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुल मिलाकर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मानसूनी बारिश आफत का सबब बनी हुई है। लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते दर्जनों मार्ग बार-बार बंद हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here