27.2 C
Dehradun
Saturday, October 19, 2024

विकासनगर, देहरादून:एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर पुल से लगा दी छलांग ,एक बच्ची की मौत ,दो अन्य बच्चों की खोजबीन जारी

आज दिनाँक 12/09/21 को दोपहर समय करीब 01:30 बजे थाना विकासनगर को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर पुल नंबर 01 से छलांग लगा दी है। उक्त सूचना पर थाना विकासनगर से पुलिस बल तथा जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से महिला व बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर तथा मृतक बच्ची की पहचान जिया पुत्री शहजाद उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। नहर में डूबे दो अन्य बच्चों जैनद पुत्र शहजाद, उम्र 13 वर्ष तथा जैद पुत्र शहजाद, उम्र 12 वर्ष की तलाश हेतु मौके पर जल पुलिस तथा एस0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के संबंध में महिला से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि आज सुबह उसका किसी बात पर अपने पति से विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!