22.3 C
Dehradun
Saturday, April 19, 2025
Google search engine

जनपद उत्तरकाशी नेटवाड बाजार के पास नदी मे से एक शव को SDRF टीम ने किया बरामद

आज दिनाँक 31 दिसम्बर 2022 को थाना मोरी द्वारा SDRF टीम को सूचित हुआ कि नदी मे एक शव दिखाई दे रहा है जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम आरक्षी बलवंत सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा देखा गया कि नदी के बीच में शव फंसा हुआ है जिसे नदी का पानी कम होने पर किनारे लाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

उक्त व्यक्ति 10 दिन पहले नेटवाड बाजार से लापता चल रहा है जिसकी लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

मृतक व्यक्ति का नाम :- किसान दास उम्र -32, पुत्र बचन दास
पता :- ग्राम – दोणी , जिला – उत्तरकाशी

रेस्क्यूर टीम का विवरण

1. आरक्षी बलवंत सिंह चौहान
2. आरक्षी वीरेंदर सिंह
3. आरक्षी रुस्तम सिंह
4. टेक्निशियन जीवन
5.चालक आशीष चौहान

मीडिया सेल SDRF

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!