33.2 C
Dehradun
Thursday, May 16, 2024

3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है खास रिपोर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 0.8, टिहरी में 2.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। वहीं, राजधानी दून में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में हो सकती है बर्फबारी राज्य के मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में जहां पिछले कई दिनों से शीतलहर जारी है और कोहरे का जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है। वहीं, मैदान से लेकर पहाड़ तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

मौसम विज्ञानियों ने अगले 48 घंटे बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।सक्रियता जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्यों में अधिक रहेगी। इसका थोड़ा बहुत असर उत्तराखंड में भी दिखाई देगा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!