ऋषिकेश: उत्तराखंड में आखिर ये हो क्या रहा है..सवाल इसलिए क्योंकि जिस तरह शहर-शहर से सेक्स रैकेट, शराब पार्टी, कैसीनो पार्टी की खबरें आ रही हैं…वो अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही हैं।
अब खबर देहरादून जिले से है…आईडीपीएल ऋषिकेश के एक होटल में दिल्ली से बार डांसर बुलाईं गई। सभी लड़कियों को मेहमानों को शराब परोसने के लिए कहा गया। होटल में अवैध तरीके से कैसीनो पार्टी शुरू हुई। तभी मौके पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अचनाक पड़ी रेड में पुुलिस ने 10 लड़कियों को समेत 40 को हिरासत में लिया है।पुलिस ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि इन बार डांसर को दिल्ली से बुलाया गया था। उनसे होटल में बार डांसर का काम दिया गया था। इसके अलावा मेहमानों को खाना और शराब परोसने की भी जिम्मेदारी दी गई। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में शराब, कैश और जुए का सामान मिला है। सबसे खास बात…ये पहली बार था जब इस होटल में अवैध कैसीनो चलाने का प्लान बनाया गया। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ हो रही है। पता लगाया जा रहा है कि इस सिंडिकेट को कौन चला रहा है।







