थाना बसंत विहार, देहरादून एवं कोतवाली हल्द्वानी, नैनीताल में दर्ज डकैती के मुकदमों में लगभग 17 वर्षों से चल रहा था वांछित।

उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लूट डकैती रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित संगीत धाराओं में मुकदमे दर्ज है वही इस पर आरोप है कि हाल ही में राजधानी देहरादून के थाना बसंत विहार इलाके में घर में लूट की गई थी जिसमें पांच अभियुक्त द्वारा धारदार हथियारों के साथ घर में लूट करते हुए परिवार को चोट भी पहुंचाई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए आज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को 23/07/2009 को सूचना मिली थी कि एक घर में कुछ हथियार बंद अभियुक्त द्वारा घर में घुसकर घातक हथियारों से परिवार वालों को चोट पहुंचाते हुए घर में लूट की घटना को अंजाम दिया है जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चार व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था और एक व्यक्ति शौकत फरार चल रहा था जिस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था जिसको आज stf ओर दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here