उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश–बर्फबारी की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेगा तूफान

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम ललगातार करवट बदल रहा है। पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के बाद से आफत बढ़ गई है।

इस बीच मौसम विभाग की तरफ से एक और जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तेज तूफान चलने की भी चेतावनी हैष जी हां 31 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में आसमान गरज सकता है। बिजली चमकने के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान भी चलेगा। इसके लिए मौसम विभाग की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में मौसम अक्सर आंख मिचौनी खेलता रहता है। आमतौर पर इन पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी देखने को मिलती है। खास बात ये भी है कि इनमें से तीन जिलों में चार धाम यात्रा भी शुरू होने जा रही है। ऐसे में रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जिलों में अभी से व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की भी जरूरत है। इन सभी पाँचों जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए राज्य समीक्षा पर मौसम समाचार (Uttarakhand Weather News) पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here