रुद्रपुर: उत्तराखंड में आकर बाहरी राज्यों के युवाओं के सिर पर गर्मी चढ़ जाती है। कभी कोई फायरिंग करता है, कोई नदी किनारे बैठकर दारू पीता है, तो कोई हंगामा काटता है। सवाल है कि इनके लिए कोई कायदे-कानून नहीं हैं क्या?
देर रात उत्तराखंड के रुद्रपुर में जो हुआ, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। यहां यूपी नंबर की एक लाल कार सड़क पर फर्राटे भर रही थी। इसके बाद तो कार ने बीच सड़क पर तांडव मचाना शुरू कर दिया। कार में सवार युवक लोगों को रौंदते चले गए। पहले एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद बाइक को दो सौ मीटर तक सड़क पर रगड़ते हुए ले गए।सिर्फ बाइक सवार ही नहीं बल्कि अन्य लोगों को भी कार में सवार युवकों ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद बाकी लोगों के टक्कर मार दी। यूं समझ लीजिए तकि जो भी कार के रास्ते में आया, वो घायल हो गया। यूपी नंबर की लाल कार ने सड़क पर खूब बवाल काटा। मामला बढ़ने लगा तो मौके पर मौजूद लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। गांधी मैदान के पास कार का टायर फट गया। इसेक बाद कार में मौजूद लोग मौके से भाग गए। लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर दी। पुलिस वने मौके पर पहुंचकर कार नंबर के आधार पर मालिक की तलाश करना शुरू कर दिया है।








